डॉ नूतन अग्रवाल की पुत्री नविका ने अर्जित किए 98 से ज़्यादा अंक

खेल ताज़ा ख़बर तेज़ विशेष देश सोशल मीडिया

झांसी। महारानी मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के हेड डॉक्टर नूतन अग्रवाल और पैथोलॉजी विभाग की प्रोफ़ेसर डॉ. पल्लवी अग्रवाल की पुत्री नविका अग्रवाल ने ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.4% अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। नविका बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। वह बास्केटबॉल टीम की कप्तान हैं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना और कविता लिखने का भी उन्हें शौक है। उनकी उपलब्धि पर सभी ने उन्हें बधाई दी है।

सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज (एसएफसी) की छात्रा नविका शुरु से ही पढ़ने में होशियार रही हैं। उन्होंने ICSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.4% अंक प्राप्त कर स्कूल व जिले का मान बढ़ाया है। पढ़ाई के अलावा, वह स्कूल में इंटरहाऊस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जीत चुकी हैं। वह सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की बास्केटबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। उन्होंने जिला स्तरीय इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रनर अप भी हासिल किया है।

इसके अलावा, नविका लगातार वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेती रहती हैं और समसामायिक मुद्दों पर अपने विचार रखती रहती हैं। नविका ने स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी पुरस्कार जीता है। उन्होंने जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी पुरस्कार जीता है और लखनऊ में आयोजित इंटर जिला वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया है।

नविका को पढ़ने के अलावा कविता लिखने का भी शौक है। स्कूल में हुई एक कविता लेखन प्रतियोगिता में उन्होंने पहला पुरस्कार जीता है। नविका की इस उपलब्धि पर सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के शिक्षक, स्टॉफ़ और प्रिंसपल ने उन्हें बधाई दी है। सभी को उनकी प्रगति और प्रदर्शन पर गर्व है।

इधर, महारानी मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के हेड डॉक्टर नूतन अग्रवाल की पुत्री नविका अग्रवाल की इस उपलब्धि पर डॉक्टर वर्ग में भी खुशी का माहौल है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में डॉ. पल्लवी अग्रवाल अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं, मेडिसिन विभाग में डॉ नूतन अग्रवाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *